Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अस्पताल में भर्ती, पीठ की दो सर्जरी से गुजरना पड़ा

उन्होंने खुलासा किया कि यह चोट उन्हें साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'रुसलान' की शूटिंग के दौरान एक स्टंट सीन करते वक्त लगी थी। अब वह धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं।

25 Jun 2025

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अस्पताल में भर्ती, पीठ की दो सर्जरी से गुजरना पड़ा

सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा इन दिनों मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहे हैं। आयुष ने पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी पीठ की दो सर्जरी हो चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि यह चोट उन्हें साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'रुसलान' की शूटिंग के दौरान एक स्टंट सीन करते वक्त लगी थी। अब वह धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं।

आयुष शर्मा का मानना है कि उन्होंने अपनी पीठ के दर्द को हल्के में लेकर नजरअंदाज करके एक बड़ी गलती कर दी थी। अब जब उन्हें इस लापरवाही के चलते दो सर्जरी से गुजरना पड़ा, तो उन्होंने अपनी भावनाएं इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर कीं। आयुष ने लिखा, "जिंदगी आपको धीमा करने का कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेती है। पिछले कुछ सालों से मेरी पीठ में लगातार दर्द बना हुआ था। ये दर्द 'रुसलान' के सेट पर एक्शन सीन के दौरान शुरू हुआ था। मैंने इसे छिपा लिया और हल्के में ले लिया, जो अब जाकर बड़ी परेशानी बन गई।" उनकी ये पोस्ट न सिर्फ एक निजी अनुभव है, बल्कि उन सभी के लिए एक चेतावनी भी, जो अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर काम में जुटे रहते हैं।

आयुष शर्मा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "अभी जब मैं एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहा था, तब हालात अचानक बदल गए। डांस करना, स्टंट करना, यहां तक कि हल्का-फुल्का स्ट्रेच करना भी बंद हो गया है। मुझसे सबसे बड़ी गलती यह हुई कि मैंने दर्द को नजरअंदाज किया। अब मेरी पीठ की दो सर्जरी हो चुकी हैं। धीरे-धीरे रिकवरी कर रहा हूं और काम पर लौटने का इंतजार है।" आयुष की इस पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया है। काम की बात करें तो आयुष शर्मा जल्द ही फिल्म 'क्वाथा' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनका एक अलग और इंटेंस अवतार देखने को मिलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अस्पताल में भर्ती, पीठ की दो स
उन्होंने खुलासा किया कि यह चोट उन्हें साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'रुसलान' की शूटिंग के दौरान एक स्टंट सीन करते वक्त लगी थी। अब वह धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News